फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा विश्व विद्यालय की बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करते पकड़े गए कासगंज विकास क्षेत्र के 15 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है। इनमें से 18 शिक्षकों के खिलाफ ढोलना थाने में तथा 5 शिक्षकों के खिलाफ कासगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिले में कोर्ट के आदेश के बाद 65 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई थी। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर की शिक्षिका मीनाक्षी, इटउआ के शिक्षक हेमेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की शिक्षिका पूनम कुमारी, बाहिदपुर माफी की शिक्षिका मनोज कुुमारी, नगला महासिंह के शिक्षक, हरिप्रसाद, इखौना के शिक्षक धर्मवीर शर्मा, करसरी के शिक्षक धीरेंद्र सिंह, नगला देवी के शिक्षक मुकेंद्र कुमार, इनायती की शिक्षिका प्रियंका रानी, सलेमपुर पिरौंदा की शिक्षिका प्रेमलता के खिलाफ ढोलना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जबकि प्राथमिक विद्यालय मोहनी प्रथम के शिक्षक नरेंद्र सिंह, भैंसोरा बुजुर्ग की शिक्षिका सूर्यवती, ब्राहिमपुर प्रथम के शिक्षक वीरेेश, भरसोली मुस्तफाबाद के शिक्षक अमर सिंह, निजामपुर की शिक्षिका हेमा देवी के खिलाफ कासगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही लगातार चल रही है। 15 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें