कासगंज। होली पर्व के नजदीक आते ही दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम आदि से आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ने लगी है। होली पर्व के लिए रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां की हैं। दिल्ली रूट पर 55 बसों को संचालित किया जाएगा, इससे होली पर्व मनाने के लिए आने वाले नौकरी पेशा यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
डिपो पर 67 निगम की और 22 अनुबंधित हैं। इस तरह से डिपो का बेड़ा 89 बसों का हैं। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए इन बसों में से 55 बसों को शुक्रवार से दिल्ली रुट पर लगा दिया जाएगा। इससे पर्व मनाने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। डिपो पर शेष बसों को अन्य रूटों पर लगाया हैं। इन बसों में अधिकांश बसें आगरा, बदायूं, बरेली मार्ग के लिए संचालित की जाएंगी। जिससे यहां जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हों। बसो के दिल्ली रूट पर लगाने से जो कमी लोकल रूटों पर होगी उसको बसों के फेरों को बढ़ाकर पूरा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।