फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में 10 दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, तीन लोगों की हुई थी मौत

Fri, 22 May 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की 10 मई को मौत हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सदरवन बिचपुरी निवासी थान सिंह ने तहरीर दी थी। बताया कि उनके भाई नेम सिंह ऑटो चालक थे। 10 मई को वह भतीजे शिवम, प्रशांत, निखिल और अपनी भाभी कांता देवी के साथ दिल्ली से सदरवन स्थित घर पर शादी में शामिल होने ऑटो से आ रहे थे। बिचपुरी पाठक मार्बल के पास उनके ऑटो में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके भाई नेम सिंह और उनके भतीजे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए प्रशांत, निखिल और कांता देवी को तत्काल एसएन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान निखिल की भी मौत हो गई। प्रशांत और कांता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें