फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईद-उल-अजहा पर ताज में तीन घंटे निशुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ताजमहल में नमाजियों को सुबह तीन घंटे के लिए नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ताजमहल के अंदर शाही मस्जिद में ईद पर नमाज होनी है। चांद के अनुसार 27 या 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार ने बताया कि बकरीद पर सुबह 7 से 10 बजे तक नमाज के लिए लोग नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा। केवल प्रवेश टिकट से तीन घंटे मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें