फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर एफआईआर

Tue, 02 May 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर पंचायत कुसमरा में मंगलवार की शाम बिना अनुमति जुलूस निकालने पर एक निर्दलीय प्रत्याशी व समर्थकों के खिलाफ चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा में मंगलवार की शाम सपा प्रत्याशी द्वारा अनुमति लेकर अपना जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री अपने समर्थकों के साथ पोस्टर बैनर आदि लेकर जुलूस निकालने लगे, जबकि उनके पास कोई अनुमति नहीं थी। पूछने पर वह कोई अनुमति भी नहीं दिखा सके। चौकी इंचार्ज नील कमल ने निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री, बिजेंद्र, श्याम, सोनू अग्निहोत्री, मदन मोहन मिश्रा, कन्हैया अग्निहोत्री व 30-40 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री का कहना है कि राजनीतिक द्वेष की भावना से उनके विरुद्घ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें