फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती से छेड़छाड़, टीटीई पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Oct 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केरला एक्सप्रेस में सफर कर रही एक युवती ने टीटीई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवती दिल्ली से आगरा जा रही थी। मथुरा जंक्शन पर उतर कर उसने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो टीटीई ने उसके साथ हाथापाई भी की। उस पर 1000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। वहीं टीटीई का कहना है कि टिटक दिखाने को लेकर युवती ने हंगामा किया था।  

युवती केरला एक्सप्रेस के एस-9 कोच में यात्रा कर रही थी। बुधवार दोपहर को करीब एक बजे कोच में टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे टीटीई अरुण कुमार राय पर युवती ने छेड़छाड़ और हाथापाई करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच में हंगामा

इसे लेकर कोच में जमकर हंगामा भी हुआ। इससे कोच में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस मामले में टीटीई अरुण कुमार का कहना है कि टिकट दिखाने को लेकर उनका युवती से विवाद हुआ था। वहीं युवती ने मथुरा जीआरपी में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। 

युवती ने 1000 का जुर्माना भी अदा दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी शिव कुमार पोनियां ने बताया कि युवती की तहरीर पर टीटीई अरुण कुमार राय के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीटीई झांसी का रहने वाला बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें