अवनीश को परीक्षा दिलाने पर युवक ने अपनी गाड़ी से खुद ही भगवान टॉकीज पर छोड़ा। मामले में पीड़ित ने एडीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। अब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आशुतोष यादव और अज्ञात महिला प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं आरोपी
पीड़ित का कहना है कि कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसमें पूरी घटना कैद हो गई है। आरोपी ने अवनीश को परीक्षा दिलाई थी। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था। परीक्षा खत्म होने पर दूसरे कमरे में बैठाया था। इसके बाद खुद ही छोड़ने गया था। आरोपी कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी लगे हुए लोग ही बताए गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है।