पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
पति को फोन मिलाने का प्रयास करने पर बनी सिंह ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद गाली दी। जान से मारने की धमकी दी। गनर ने बेटे सार्थक पर बंदूक तान दी। इसके बाद चालक ने बेटी से चार-पांच कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
थाना लोहामंडी के इंस्पेक्टर क्राइम हरवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने एसएसपी से भी शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कारण बताओ नोटिस देने गए थे
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने बताया कि कालेज संबंधी शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने पर प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस पहुंचाने के लिए गनर और चालक गए थे। चौकीदार नहीं होने की वजह से दोनों को भेजा था। नोटिस पर रिसीविंग के लिए हस्ताक्षर कराए गए। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। धमकाने के आरोप गलत हैं। पुलिस को साक्ष्य दिए जाएंगे।