फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा कॉलेज प्राचार्य के गनर और चालक के खिलाफ मुकदमा, प्रवक्ता की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 12 Nov 2022 01:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा कॉलेज के एक प्रवक्ता की पत्नी ने प्राचार्य के गनर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गनर और चालक ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
थाना लोहामंडी में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज के प्राचार्य के गनर और चालक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज के ही एक प्रवक्ता की पत्नी ने घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


अशोक नगर निवासी मालती शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनके पति डॉ. यादवेंद्र शर्मा आगरा कॉलेज में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में रसायन विज्ञान विभाग के प्रवक्ता हैं। तीन नवंबर को वह घर में 12 साल की बेटी वर्तिका और नौ साल के बेटे सार्थक के साथ मौजूद थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे यादवेंद्र शर्मा जयपुर हाउस किसी काम से गए थे।

आरोप के मुताबिक, आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला का निजी गनर बनी सिंह और गाड़ी चालक योगेंद्र दो अन्य लोगों के साथ घर आए। बनी सिंह के हाथ में बंदूक थी। उन्होंने पति के बारे में पूछताछ की। कहा कि प्राचार्य नीचे बुला रहे हैं। गलत तरीके से बोलने पर विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी 

पति को फोन मिलाने का प्रयास करने पर बनी सिंह ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद गाली दी। जान से मारने की धमकी दी। गनर ने बेटे सार्थक पर बंदूक तान दी। इसके बाद चालक ने बेटी से चार-पांच कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

थाना लोहामंडी के इंस्पेक्टर क्राइम हरवीर सिंह का कहना है कि  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने एसएसपी से भी शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कारण बताओ नोटिस देने गए थे

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने बताया कि कालेज संबंधी शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने पर प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस पहुंचाने के लिए गनर और चालक गए थे। चौकीदार नहीं होने की वजह से दोनों को भेजा था। नोटिस पर रिसीविंग के लिए हस्ताक्षर कराए गए। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। धमकाने के आरोप गलत हैं। पुलिस को साक्ष्य दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें