फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत, सीएमओ की रिपोर्ट के बाद चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज

Wed, 29 Apr 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में प्रसूता पर गलत खून चढ़ा दिया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर के शहजादी मंडी क्षेत्र में स्थित बैजंती हॉस्पिटल में 2 माह पूर्व प्रसूता की मौत के मामले में चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मृतका के पति सेवादास निवासी भहाई मलपुरा ने बताया कि 19 फरवरी 2026 पत्नी ललिता को प्रसव के लिए बैजंती हॉस्पिटल, शहजादी मंडी में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद उसे खून चढ़ाया गया था। इससे पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। सेवादास ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के डॉक्टर योगेश ने पत्नी को गलत खून चढ़ा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। 
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर अस्पताल के स्टाफ ने पत्नी को उपाध्याय हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर 2:30 बजे पत्नी की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीएमओ से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. योगेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें