फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सिपाही को 'आशिकी' पड़ी भारी, निलंबन के बाद प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Nov 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिपाही की पत्नी ने प्रेमिका और उसके भाई पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी हो रही है। 
 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में युवती के घर मिले क्राइम ब्रांच के सिपाही मोहम्मद रियाज को निलंबित किया जा चुका है। विभागीय जांच शुरू हो गई है। अब उसकी पत्नी ने प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि वो पति को देखने गई थी, तभी युवती और उसके भाई ने मारपीट की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिपाही मोहम्मद रियाज पुलिस लाइन में रहते हैं। उन पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन दिन पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में पति को एक युवती के घर पर पकड़ा था। तब हंगामा हुआ था। मारपीट तक हो गई थी। थाना पुलिस भी पहुंची थी। सिपाही नशे की हालत में था। मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई थी। 

19 नवंबर रात की है घटना 

पत्नी ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पति मोहम्मद रियाज के संबंध एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से चल रहे हैं। 19 नवंबर की रात को वो पति को देखने गई थीं। तब युवती और उसके भाई ने गालीगलौज की। इसका विरोध करने पर लात- घूंसे मारे। थप्पड़ भी लगाए। शोर सुनकर लोग जुट गए। इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 

Agra News: धोखेबाज सिपाही सहित दो निलंबित, रात को नशे में था प्रेमिका के घर, पीछे से पहुंच गई थी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सिपाही की पत्नी की तहरीर पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, सिपाही को सोमवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें