फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक की तस्वीर के साथ ये क्या कर डाला, बसपा नेता संग कर दी वायरल; FIR हुई दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी तस्वीर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
सीएम योगी संग विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की सामाजिक और व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर विधायक की फोटो को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद कुमार के साथ जोड़ दिया गया। इसकी जानकारी पर विधायक ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आईडी बनाने वाले के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव 2027: बूथों की नई प्लानिंग, 20 गांवों पर फंसा पेंच, बिहार से आई EVM पर पड़ेंगे आगरा में वोट


विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके परिचितों और कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली कि फेसबुक पर जितेंद्र चौहान नाम से एक आईडी बनाई गई है। इस पर उनके फोटो को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के साथ दिखाया गया। यह फोटो फर्जी तरीके से बनाई गई है। षड्यंत्र के तहत सामाजिक एवं व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: डीएसएस पिटाई कांड में बड़ा फैसला, चार निलंबित आरपीएफ कर्मियों की बदली गई तैनाती; बयान नहीं हो सके दर्ज


फर्जी आईडी से उनकी फोटो को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के साथ जोड़कर झूठी, भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट की जा रही है। इसके पीछे आमजन के बीच भ्रम पैदा करना है। इससे मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आईडी को तत्काल बंद कराया जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी पोस्ट भी हटाए जाएं। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईडी बनाने में जिन नंबरों का प्रयोग किया गया, उनको भी देखा जा रहा है। यह किसके नाम पर हैं? यह पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   जनकपुरी 2026: अधूरी कार्यकारिणी से अधर में बाबरपुर का नाम, नामकरण पर सियासत, सदस्य न चुनने से फंसा प्रस्ताव



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें