फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को अगवा करने के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 25 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव से 22 नवंबर को एक युवती को अगवा कर लिया गया। मामले में पीड़िता की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से उसे बरामद करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी 22 नवंबर की सुबह 4 बजे रोजाना की तरह मवेशी को बांधने के लिए गई थी। उनका आरोप है कि जनपद बदायूं निवासी देव सिंह उनकी बेटी को अगवा कर कहीं ले गया। उन्होंने अपनी बेटी को काफी तलाश किया। रिश्तेदारी में भी फोन कर बेटी के बारे में जानकारी की गई। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नही लग सका। बेटी घर में रखे 40 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। उन्होंने देव सिंह के साथ हिमांशु व सपना पर भी बेटी को अगवा करने में सहयोग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। युवती की बरामदगी के लिए सर्विलांस के भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें