फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत दो पर एफआईआर, प्रवेश-पत्र न देने पर 12वीं के छात्र ने लगाई थी फांसी

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

केंद्रीय विद्यालय के 12वीं के छात्र ने प्रवेश-पत्र नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। मामले में पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर प्रधानाचार्य समेत दो पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स के प्रधानाचार्य और एक अध्यापिका के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इन पर 12वीं के छात्र और उसके पिता से बदसलूकी करने, प्रवेशपत्र न देने और प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन


गांव अजीजपुर के मनोज रावत किसान हैं। उनका आरोप है कि उनका पुत्र विशाल (17) एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या एक में कक्षा 12 का छात्र था। 17 फरवरी 2023 को विद्यालय में फेयरवेल पार्टी में बेटे ने अध्यापिका नीता सिंह से प्रवेशपत्र मांगा। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश पांडे के इशारे पर नीता सिंह ने विशाल पर कुछ दिन पहले विद्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। उससे दो हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर विशाल से बदसलूकी की।

पुत्र की बातें सुनकर वे विद्यालय गए। वहां राजेश पांडे और नीता सिंह से मिले। उन्होंने परीक्षा दिलवाने से मना कर दिया। बदसलूकी कर लौटा दिया। वे घर आए तो बेटा कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा। उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां गुहार लगाई। थाना प्रभारी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें