फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा समेत तीन पर मुकदमा, पुलिसवालों को वर्दी उतरवाने की दी थी धमकी

Fri, 28 Jan 2022 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और उनके समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान कार रोके जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी। 
विज्ञापन
कार रोकने पर भड़क गईं थीं भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और दो अज्ञातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के प्रभारी दीपेंद्र सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को यह मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया। पुलिस की सख्ती से नेताओं में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन

बता दें कि सोमवार रात को मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित सौ शैय्या अस्पताल के पास से भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपनी गाड़ी से गुजर रही थीं। तभी वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए उनकी गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। इस पर गाड़ी में बैठी जिलाध्यक्ष बाहर निकलीं और पुलिसकर्मियों पर भड़क गईं। 
वर्दी उतरवाने की दी थी धमकी 
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को जमकर हड़काया था। पुलिसकर्मियों को उनकी वर्दी उतरवाने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने भी पुलिसकर्मियों को अभद्रता से बात करते हड़काया था। पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की कार - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
पुलिसकर्मियों का कहना था कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए उन्होंने गाड़ी को रुकने का इशारा किया था लेकिन इस पर जिलाध्यक्ष झल्ला गईं। इस मामले में तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज हुआ उनके संज्ञान में नहीं है।

विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर साधा था निशाना
इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा था कि भाजपाई सत्ता के नशे में चूर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। सपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन ने कहा था कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहले से ही उजागर है। जो भाजपा किसानों को कुचल सकती है वह पुलिसकर्मियों को हड़काने में क्या गुरेज करेंगे ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें