फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: बिना अनुमति खुदाई पर ग्रीन गैस पर 5 लाख रुपये जुर्माना, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

Sun, 04 Sep 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में बिना अनुमति खुदाई करने पर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को चेतावनी दी गई है कि अनुमति बिना खुदाई की तो अब एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क खोदती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 में पुलिस चौकी से पद्म प्लाजा होते हुए कैलाशपुरी मोड़ तक ग्रीन गैस कंपनी ने अनुमति बिना की जा रही खुदाई को नगर निगम ने रुकवा दिया है। ग्रीन गैस कंपनी पर अनुमति बिना खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अमर उजाला ने 2 सितंबर के अंक में मानसून में रोक के बाद भी खुदाई करने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर निगम के इंजीनियर हरकत में आए और कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ग्रीन गैस कंपनी की ओर से वरदान एसोसिएट्स द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व में अलबतिया, बिचपुरी रोड, अवधपुरी, वायु विहार रोड को खोदकर छोड़ दिया गया। कैलाशपुरी मोड़ से सेक्टर चार पुलिस चौकी तक दिन में खुदाई और रात में पाइप बिछाने का काम चल रहा था, जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त से की थी।  नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में बिना अनुमति खुदाई करने पर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को चेतावनी दी गई है कि अनुमति बिना खुदाई की तो अब एफआईआर दर्ज की जाएगी।

दिन में खुदाई, रात में बिछा रहे थे पाइप

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार पुलिस चौकी से 33 केवी बिजलीघर की ओर जाने वाली सड़क पर ग्रीन गैस कंपनी पाइपलाइन बिछा रही थी। यह काम कंपनी की ओर से वरदान एसोसिएट्स कर रहा है। दिन में यहां मजदूर खुदाई कर रहे थे, जबकि रात में क्रेन के जरिए लंबे पाइप बिछाए जा रहे थे। कॉम्पेक्शन किए बिना ही यहां मिट्टी का ढेर लगा दिए गए, जो स्थानीय लोगों के घरों के सामने जमा दिखे। सप्ताह भर पहले पदम प्लाजा, कैलाशपुरी रोड के बीच में सड़क की खुदाई कर पाइप बिछाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें