फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज अंतिम बहस, किसानों पर की थी ये टिप्पणी; दोनों पक्ष देंगे तर्क

Tue, 17 Nov 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किसानों के अपमान के आरोप में दायर वाद पर सोमवार को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस होगी। वादी और प्रतिवादी पक्ष अदालत में अपने-अपने तर्क पेश करेंगे।
 
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के विरुद्ध दायर किसानों के अपमान के आरोपों के मामले में अब सोमवार को अंतिम बहस होगी। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में वादी और प्रतिवादी पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे।
विज्ञापन


वादी रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को अदालत में वाद दायर किया था। 6 जून, 2026 को उन्होंने पुलिस आख्या को अधूरा बताते हुए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि अधूरी पुलिस आख्या के आधार पर मुकदमे की सुनवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। अदालत ने 4 अगस्त को प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।

इसके बाद वादी ने जिला जज की अदालत में आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन दाखिल किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अधीनस्थ अदालत का आदेश अंतिम नहीं बल्कि अंतर्वर्ती आदेश की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें