फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर ने किया ताजमहल का दीदार, तलाश रहे अपनी अगली फिल्म की लोकेशन

Sun, 12 Jan 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में टीम के साथ फिल्म निर्देशक करण जौहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वो इन दिनों ब्रज में अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने में जुटे हुए हैं। इससे पहले करण जौहर फतेहपुर सीकरी और मथुरा-वृंदावन में कई स्थलों को देख चुके हैं। 
विज्ञापन


ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को करण जौहर अपनी टीम के साथ आगरा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। यहां करीब डेढ़ घंटे तक करण जौहर ने ताजमहल का भ्रमण किया। उनके साथ आई टीम ने ताज पर हर एंगल से तस्वीरें खींची। 

इसके बाद करण जौहर सिकंदरा स्मारक के लिए रवाना हो गए। यहां भी वो काफी देर तक रुके। उन्होंने स्मारक का भ्रमण करने के साथ फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन का अवलोकन भी किया। इस दौरान पर्यटकों ने करण जौहर के साथ सेल्फी की खिंचवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व बृहस्पतिवार को करण जौहर ने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेक चादर गुलपोशी की। इसके बाद जोधाबाई महल, बुलंद दरवाजा, दीवान ए खास, पंचमहल, ख्वाबगाह, वीरबल समेत अन्य स्मारकों को निहारा। शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन में कई स्थलों को देखा। 

बता दें कि करण जौहर ने रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग कहां होगी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें