फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, बहलाकर भट्ठे पर ले गया किशोर, आरोपी फरार

Sat, 11 Jan 2020 01:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद में थाना एका क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका की चीख सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब पशुओं का चारा (बरसीम) लेने खेतों की ओर जा रही थी। उसके पीछे-पीछे उसकी दो बेटियां आ रही थीं। तभी गांव का ही एक किशोर आया और दोनों को फुसलाकर खेतों की ओर ले गया।

आरोप है कि छोटी बालिका को खेत में छोड़कर साढ़े तीन वर्षीय मासूम को भट्ठे के पास ले जाकर किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर महिला पहुंची तो किशोर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ एका अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।

इधर, घटना के संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है साढ़े तीन वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोर मौके से भाग गया। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें