फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, घेवर और सरसों के तेल का नमूना भरा

विज्ञापन
21एमएनपी-29-एक दुकान से नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामारा। टीम ने दुकानों से दूध, घेवर और सरसों के तेल के कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को छापामारा। टीम सबसे पहले सहज मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड दन्नाहार पहुंची। यहां से टीम ने मिश्रित दूध का नमूूना लिया। साफ-सफाई न होने पर संचालक को नोटिस जारी किया। इसके बाद गुप्ता मिष्ठान भंडार कुरावली, जैन मिष्ठान भंडार कुरावली और शैलेंद्र मिष्ठान भंडार कुरावली से घेवर का एक-एक नमूना लिया।
अंत में टीम ने टीटू किराना स्टोर मैनपुरी से सरसों के तेल का नमूना लिया। कुल पांच नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। सभी दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के साथ ही खुले में फैनी और घेवर रखकर बिक्री न करने के लिए कहा गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार और एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें