टूंडला एटारोड पर गेस हाउस पर हंगामा करते लोग
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद बुलंदशहर के युवकों का टूंडला के एक युवक से विवाद हो गया। चेटिंग के दौरान ही युवकों ने धमकी दे दी तथा टूंडला पहुंच गए। मारपीट से बचने को युवक गेस्ट हाउस में घुस गए जिन्हें मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवकों को जेल भेजा है।
नगर के मोहल्ला शिवपुरी कॉलोनी निवासी अंकित जैन की सोशल मीडिया पर बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी गौरव सिंह से सोशल साइट पर दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच चेटिंग से बातचीत होने लगी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अंकित ने गौरव को धमकी दे इस पर गौरव अपने साथी जीतू कौशिक निवासी गांव घुमरावली थाना सलेमपुर, बुलंदशहर, खेमेंद्र कुमार निवासी शिकारपुर थाना शिकारपुर, बुलंदशहर व विशाल निवासी नवादा थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर के साथ टूंडला पहुंच गया। सभी दोस्त एटा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहर गए इसके साथ ही अंकित की तलाश में जुट गए। शुक्रवार सुबह उन्हें अंकित घर के पास ही मिला गया तथा उन्होंने उसे पकड़ लिया तथा मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया भीड़ देख युवक गेस्ट हाउस में छुप गए पीछा करते हुए लोग भी गेस्ट हाउस पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया।
फोटो-