फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, शोर मचाने पर हुआ यह हाल

Fri, 30 Aug 2019 07:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान सोनई के एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। परिजनों ने युवक की पिटाई कर जीआरपी को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


कासगंज के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्रा परिवारीजनों के साथ कासगंज से मथुरा आई थी। वापसी में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी पीछे खड़े युवक सोनई निवासी चांद पुत्र नजम ने छेड़छाड़ कर दी।

इस पर किशोरी ने शोर मचाया और परिवारीजनों को बताया। परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी और जीआरपी को सौंप दिया। किशोरी ने युवक चांद के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जीआरपी ने 354 ए व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की और चांद को जेल भेज दिया। चांद मथुरा में ट्रेन से मजदूरी करने आता है। जीआरपी प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें