जमकर हुआ पथराव
गांव नगला कोठी निवासी भारत सिंह अपने भाई राशन डीलर तेज सिंह और भतीजे प्रेमपाल के साथ रात नौ बजे अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर घर लेकर आ रहे थे। गांव में रमेश चंद्र यादव पुत्र इंद्र सिंह के घर पर बेटे की शादी का समारोह चल रहा था। आरोप है कि शादी समारोह स्थल से ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकालने के लिए राशन डीलर तेज सिंह ने रास्ता मांगा तो हृदेश, शिवम, सुखवीर, सरवेंद्र, अवधेश, जीतेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया।
ये भी पढ़ें - यूपी का सियासी विश्लेषण: आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे को दे रही धार, सपा बिछा रही जातियों की बिसात...