UP School News: जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भीषण गर्मी और लू के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें जाएं।
मथुरा में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते बेसिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के रखें पर्याप्त इंतजाम
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने इस संबंध में आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान प्रबंधन तंत्र व प्रधानाचार्यों को गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गर्म हवा के प्रकोप और लू से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
इतने बजे तक खुलेंगे विद्यालय
सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी। इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लापरवाही पर संबंधित स्कूल के प्रति कार्रवाई की जाएगी।