फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचओ और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के बीच चले लात-घूंसे, अस्तपाल में मच गई अफरा-तफरी; तीन लोग घायल

Thu, 29 Jan 2026 10:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंसेंटिव को लेकर कर्मचारियों के बीच जमकर लात-घंूसे चले। अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कर्मचारियों में होती मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर बृहस्पतिवार को परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) भुगतान के विवाद में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और सीएचओ के बीच जमकर लात-घूंसे चले। तीन लोग घायल हो गए। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फतेहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लोकेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहम्मदपुर पर तैनात सीएचओ मुकेश कुमार शर्मा व लालपुरा पर तैनात उमेश कुमार पिछले तीन-चार माह से फोन पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 2025 को उनकी पत्नी ने इस संबंध में थाना फतेहाबाद में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह फोन पर पीबीआई के रुपये भुगतान के लिए कहा। 

इंसेंटिव नहीं आने की कहने पर गालीगलौज करने लगे, जिसकी जानकारी उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को दी। दोपहर के समय सीएचसी परिसर के बाहर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लोकेंद्र तिवारी और सीएचओ उमेश कुमार व मुकेश कुमार शर्मा के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अस्पताल अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप रावल ने बताया कि सीएचओ मुकेश कुमार और उमेश कुमार स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं। मुझे भी कई बार धमकी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को उप स्वास्थ्य केंद्र पेतीखेड़ा पर एएनएम रीमा के साथ भी सीएचओ मुकेश कुमार ने अभद्रता की थी, जिसकी लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि सीएचसी पर मारपीट में तीनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें