फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी देखने पहुंची विदेशी महिला पर्यटक हुई घायल, पत्थर से टकराकर गिरी; चेहरे पर लगी चोट

Thu, 29 Jan 2026 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विदेशी पर्यटक महिला का पत्थर से पैर टकरा गया, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। महिला की ठोड़ी में चोट लगने से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
घायल हुई विदेशी महिला पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक का भ्रमण करने आई एक फ्रांसिसी महिला पर्यटक गुलिस्तां होटल के समीप गिरकर चोटिल हो गई। पर्यटक को इलाज के लिए प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां उपचार के बाद पर्यटक रवाना हो गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर फ्रांस से आए लगभग 27 पर्यटकों का एक दल सीकरी भ्रमण के लिए आया था। जानकारी के अनुसार पर्यटकों का ग्रुप होटल गुलिस्तां गेट के समीप से गोल्फ कार्ट में बैठने जा रहा था। इसी दौरान होटल गुलिस्तां के गेट के पास मार्ग पर स्थित उभरे हुए पत्थर से एक विदेशी पर्यटक महिला का पैर टकरा गया, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उठाया गया। इस दौरान महिला की ठोड़ी (चिन) में चोट लगने से खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही गोल्फ कार्ट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गोल्फ कार्ट के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान निकोलस एलिजाबेल (उम्र करीब 71 वर्ष) निवासी फ्रांस के रूप में हुई है। उपचार के बाद पर्यटकों का दल महिला पर्यटक के साथ आगरा के लिए रवाना हो गया। इस संबंध में जब होटल गुलिस्तां के प्रबंधक रविकांत से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में नहीं है। स्थानीय निवासी राहुल, अली कुरैशी, राजकुमार, अभिषेक, अमित ने बताया कि होटल गुलिस्तां के आसपास के मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे और उभरे हुए पत्थर लंबे समय से दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें