फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे ससुराल और मायके वालों में पहले मारपीट और फिर हो गया पथराव, पांच गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शादी के दो माह बाद ही पति और पत्नी के बीच हुए विवाद ने बवाल करा दिया। सुलह के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे ससुराल और मायके वालों के बीच मारपीट हुई और फिर पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों ओर के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आगरा रोड स्थिति परिवार परमार्श केंद्र पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी, केंद्र पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद बाहर निकलने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कासगंज जनपद के सहावर निवासी लक्ष्मण सिंह ने दो माह पहले अपनी बेटी प्रीति की शादी शहर के शिकोहाबाद रोड निवासी जगदीश से की थी। उनका आरोप था शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को परेशान करने लगे। दो दिन पहले एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसको परिवार परामर्श केंद्र पर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को वहां दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। 

परिवार परामर्श केंद्र पर पहले हुई मारपीट

परिवार परामर्श केंद्र पर आए दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इस दौरान केंद्र पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया, लेकिन बात यहां खत्म नहीं हुई। इसके बाद जैसे ही दोनों पक्षों के लोग परिवार परामर्श केंद्र से बाहर निकले तो मारपीट शुरू हो गई। फिर दोनों ओर से मोर्चाबंदी हुई और पथराव होने लगा। पथराव से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

पांच लोग गिरफ्तार 

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को पकड़ लिया। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पांच आरोपियों को पकड़ा है, कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें