आगरा। श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में शुक्रवार को श्रीकृष्ण गोशाला शाहगंज में गोमाता को छप्पन भोग अर्पित किए गए। जय श्रीश्याम के जयघोष के साथ गोमाता को अन्न, फल एवं मेवा अर्पित कर भक्तों ने पुण्य कमाया।
अध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि छप्पन भोग में पांच क्विंटल ताजी सब्जी, सवा क्विंटल अनाज, सौ किलोग्राम फल, चार मन भूसा तथा मेवा अर्पित किया गया। गोमाता की पूजा कर परिक्रमा लगाई।
महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा राधे अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को पथवारी माता मंदिर पुनिया पाड़ा लोहामंडी में मेहंदी समारोह होगा। महिलाएं अपने हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाएंगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राजीव लवानिया, इंद्र खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अनीता जैन, रीता अग्रवाल, आशी, गुंजन आदि मौजूद रहीं।