मैनपुरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक छात्रा से कोचिंग में साथ पढ़ने वाले छात्र ने अपशब्द कह दिए। इसके बाद छात्रा ने फोन कर अपने एक मित्र छात्रा को बुला लिया। इसके बाद दोनों छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। जब स्थानीय लोग एकत्र हुए तो मारपीट कर रहे युवक भाग गए।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में शुक्रवार की दोपहर एक छात्रा कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर वापस जा रही थी। तभी साथ पढ़ने वाले एक युवक ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसीं।
नाराज छात्रा ने अपने एक साथी छात्र को फोन कर पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद छात्र अपने पांच छह साथियों के साथ वहां आया और छात्रा को परेशान करने वाले युवक से भिड़ गए। छात्र की पिटाई होता देख उसके साथी भी आ गए और इसके बाद दोनों गुट के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस हंगामे के बीच छात्रा लोगों की भीड़ एकत्र होता देख वहां से चली गई। वहीं झगड़ा कर रहे छात्र भी वहां से भाग गए।