फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire: आगरा के सिकंदरा में कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Mon, 23 Jan 2023 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में कैलाश मंदिर मार्ग पर रविवार रात को कूलर की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है। देर रात नुकसान का आकलन किया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आग तकरीबन 11:30 बजे लगी थी। क्षेत्र के लोगों ने धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी। इस पर दमकल को बुला लिया गया।  कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। मगर, आग काफी फैल चुकी थी। 

रात तकरीबन 12:30 बजे आग पर काबू कर लिया गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की संभावना है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि फैक्टरी किसकी है। उसमें कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगती देख क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने भी आग पर काबू करने का प्रयास किया था। मगर, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें