यहां का है मामला
थाना सैंया के गांव में रिश्तेदारी में रह रही युवती ने बताया कि बिचौलिए के माध्यम से गाजियाबाद निवासी युवक से शादी की बात तय हुई। 13 मार्च 2024 को युवती की सगाई गौरव से परिजनों की मौजूदगी में हो गई। इसके बाद शादी को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। शादी की बातचीत के बीच युवती की गौरव से बातचीत होने लगी। गौरव ने उसे अपने साथ घूमने के लिए कहा। युवती भी इस बात पर राजी हो गई कि कुछ दिन बाद तो शादी हो जानी है। ऐसे में उसके मना करने पर कहीं रिश्ता टूट न जाए।
ये भी पढ़ें - UP: पहले पत्नी, फिर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; इसलिए दोनों ने मौत को लगाया गले