फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सगाई से पहले मंगेतर ने रख दी ऐसी शर्त, उड़े घरवालों के होश; होटल में सज-धजकर इंतजार करती रही गई वो....

Mon, 28 Apr 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होटल में आयोजित सगाई समारोह के दौरान युवती सज-धजकर मंगेतर का इंतजार कर रही थी। उस समय फोन आया कि लड़के वाले नहीं आ रहे हैं। दहेज में पहले 20 लाख रुपये की शर्त रख दी। रकम ने देने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नुनिहाई (एत्माद्दाैला) स्थित होटल में सगाई समारोह से पहले युवक पक्ष ने फोन कर युवती के पिता से 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी। रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवक के परिजन सगाई करने नहीं आए। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर



 
Trending Videos

शादी की वेबसाइट से हुई थी रिश्ते की बात
फतेहपुर सीकरी की रहने वाली युवती ने बताया कि उन्होंने शादी के रिश्ते के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल अपलोड की थी। इस पर टेढ़ी बगिया के राहुल सिंह से संपर्क हुआ। दोनों शादी के लिए राजी हो गए। राहुल मध्य प्रदेश की निजी बैंक में क्लर्क है। उन्होंने 12 लाख रुपये में शादी करना तय किया। रविवार को होटल में सगाई का कार्यक्रम था।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
 
विज्ञापन

दहेज में 20 लाख रुपये की मांग
युवती ने बताया कि परिवार के लोग पहुंच गए। मगर, राहुल और उनके परिजन नहीं आए। जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने 20 लाख रुपये दहेज की मांग की। आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें