फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अंजनी में बुखार का कहर, एक सप्ताह में पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव करीमगंज के बाद अब अंजनी में बुखार के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को गांव में बुखार से पीड़ित तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। जबकि बुखार से पीड़ित चार लोग पहले ही दम तोड़ चुके हैं। गांव में एक सप्ताह के अंदर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर उपचार दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव अंजनी में बीते 15 दिनों से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यहां पूर्व में सीएमओ ने स्वयं गांव में पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया था। इसके बाद भी यहां बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को गांव के उपेंद्र यादव के तीन माह के पुत्र हर्ष यादव की मौत हो गई। परिजन के अनुसार हर्ष को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका कहना है कि उसे डेंगू हुआ था। ग्रामीण भी गांव के लोगों को डेंगू से पीड़ित होने की बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी डेंगू होने की पुष्टि नहीं की है।
अब तक इनकी हुई बुखार से मौत
-कैलाश चंद्र उम्र 65 साल
-सगुना देवी 60 वर्ष पत्नी अजब सिंह
-राममूर्ति 65 वर्ष पत्नी ब्रजनंदन
-अखिलेश देवी 55 वर्ष पत्नी पुष्पेंद्र
अजीतगंज में डेंगू के मरीज मिले
अजीतगंज। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी रेनू पत्नी हरी श्रीवास्तव, प्रभात पुत्र हरिओम श्रीवास्तव व कुसुम पत्नी हरिओम श्रीवास्तव का उपचार आगरा में चल रहा है। तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव में अमन यादव पुत्र रामनरेश यादव, मुस्कान पुत्री महेंद्र यादव, अर्चना पत्नी राजू श्रीवास्तव सहित लगभग दो दर्जन से अधिक लोग जुकाम बुखार से पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत के प्रभारी अधिकारी डॉ. अजय भदौरिया का कहना है कि उनके पास स्वास्थ्य केंद्र में अजीतगंज का कोई भी मरीज डेंगू पीड़ित इलाज के लिए नहीं आया है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर पीड़ित मरीजों को उपचार दिलाया जाएगा। डेंगू की पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें