फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज निवासी युवक का एटीएम बदल कर निकाली नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। एटीएम से रुपये निकाल रहे कन्नौज निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर शातिर ने खाते से 4500 रुपये निकाल लिए। जनपद कन्नौज की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी दीपक कुमार शनिवार को किसी काम से भोगांव आया था। वह बस स्टैंड के पास लगे एटीएम से रुपये निकालने गया।
विज्ञापन

एटीएम लगाने के बाद जब वह पासवर्ड डाल रहा था। तभी पीछे से तीन चार युवक आए और धक्का मुक्की करने लगे। इस बीच एक शातिर ने उसका एटीएम निकाल कर मशीन में दूसरा कार्ड डाल दिया। जब रुपये नहीं निकले तो वह एटीएम से बाहर आ गया। वह कुछ आगे बढ़ा था कि उसके मोबाइल पर खाते से 4500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने अपने कार्ड को देखा तो पता चला कि वह उसका नहीं है। वह भागकर दोबारा एटीएम पर पहुंचा, लेकिन तब वहां कोई भी नहीं था। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें