मैनपुरी। जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित सात माह के बच्चे ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में रविवार को बुखार से पीड़ित 17 अन्य मरीजों को भी गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। रविवार को तीन मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी रजत कुमार के सात माह के पुत्र पीहू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
परिजन उसका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. गौरव पारिक का कहना था कि बालक को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजनों के अनुसार वह बुखार से पीड़ित था।