मैनपुरी/घिरोर। वर्षा जल संरक्षण के लिए सरकारी विभागों में पहले चरण में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में निजी मकानों को इस येाजना में शामिल किया जाएगा।
रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सरकार की योजना है। इस योजना में पहले चरण में सरकारी विभागों को शामिल किया गया है। योजना के तहत पहले चरण में सरकारी विभागों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम योजना लागू की जाएगी। दूसरे चरण में 300 मीटर से अधिक क्षेत्र में मकान बनाने वालों को रूफटॉप रेनवाटर हार्वेेस्टिंग सिस्टम बनाना होगा। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जनपद स्तर पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
मंडल स्तर पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विकासखंड घिरोर के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य लघु सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना को प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अभियान चलाकर और शिविर लगाकर जागरूक किया जाएगा।