फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार हुआ खतरनाक: एटा के इस गांव में घर-घर बिछीं चारपाईं, 100 से ज्यादा लोग बीमार

Sat, 26 Oct 2024 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के राजा का रामपुर क्षेत्र में बुखार ने लोगों को बुरी तरह चपेट में ले लिया है। मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से घर-घर चारपाईं बिछीं हुई हैं। 
 
विज्ञापन
घर-घर बिछीं चारपाईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के विकास खण्ड अलीगंज के रामपुर देहात के नगला गड़रियान में बुखार से कोहराम मचा हुआ है। 500 की आबादी वाले इस गांव में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। घर-घर चारपाईं बिछीं हुई हैं। गांव के बच्चे बुखार के चलते स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है। 
विज्ञापन





गांव के सुरजीत पाल ने बताया कि गांव के हालत बहुत खराब है। 100 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। हर घर से दो चार मरीज बुखार के हैं। साफ सफाई के नाम पर आज तक कोई कर्मचारी नहीं आया है। गांव के ही वीरपाल ने बताया कि गांव में कोई भी ऐसा घर नहीं है, जिसमें लोग बीमार न हों। साफ सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कोई भी कर्मचारी गांव में कभी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव के देवेंद्र ने बताया कि शायद ही ऐसा कोई घर हो जिसमें बुखार के चलते दस पंद्रह हजार रुपए खर्च न हो गए हों। एक परिवार के लोग ई रिक्शा से इलाज के लिए जाता है, तो दूसरा परिवार दवा लेकर घर आता है। एक दूसरे को पानी देने वाला भी कोई नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी एटा उमेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में टीम भेज कर जांच करवाई जाएगी। ग्रामीणों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं खण्ड विकास अधिकारी गोपाल गोयल ने बताया कि गांव में तत्काल टीम बना कर साफ सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें