फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा बुखार, जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
12एमएनपी-24-जिला अस्पताल दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को बुखार से एक वृद्धा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन रही। दोपहर दो बजे तक दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

1200 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 52 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी 82 वर्षीय सोमवती देवी को कुछ दिन पूर्व बुखार आ रहा था। गुरुवार को वह कुर्सी पर बैठी हुई थीं कि अचानक उनकी सांसें थमने लगीं।
परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को जिला अस्पताल से नौ मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। ईएमओ डॉ. राजकुमार का कहना था कि सोमवती देवी को मृत अवस्था में लाया गया था। ऐसा लग रहा था कि वे पहले बुखार से पीड़ित रही हों। उनकी उम्र भी काफी थी। जांच के बाद उन्हें मृ़त घोषित किया गया।

जिला अस्पताल दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइनें।- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें