फतेहाबाद। डीएपी खाद की कीमत ज्यादा वसूलने की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने दुकानों की जांच की। कस्बे की एक दुकान पर सरकारी रेट पर 200 कट्टे डीएपी का वितरण भी कराया।
कस्बा में स्थित सांई खाद भंडार पर खाद आने की जानकारी होते ही किसानों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम जेपी पांडेय, सहायक विकास अधिकारी कृषि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
अधिक कीमत वसूले जाने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में यहां 200 कट्टा खाद सरकारी रेट पर किसानों को उपलब्ध करवाया। इसके अलावा एसडीएम ने रावत खाद बीज भंडार, दिनेश एंड कंपनी की भी जांच की, जहां स्टॉक शून्य मिला। संवाद
वहीं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक एवं सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेडके सचिव को जिले की सभी सहकारी समितियों पर गुड फॉर पेमेंट के अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएपी खाद के लिए ही मंगलवार को किसानों ने उस्मानपुर समिति पर हंगामा किया था। एसडीएम एत्मादपुर को ज्ञापन देकर खाद उपलब्ध करवाने की मांग की थी। संवाद