कासगंज। जनपद में खाद की किल्लत को देखते हुए कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इसमें आठ खाद विक्रेताओं के यहां चेकिंग की गई और नमूनों को एकत्रित कर लैब में भेजे गए। वहीं, तीन विक्रेताओं को स्टॉक व बिक्री रजिस्टर न मिलने पर नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने न्यू किसान खाद भंडार होडलपुर, गौतम खाद भंडार भिलौली, श्रीराम फर्टीलाइजर्स सहावर, योगेंद्र प्रसाद खाद भंडार अमांपुर, शाक्य खाद भंडार ईशेपुर, आईएफएफसीओ कृषक सेवा केंद्र ईशेपुर, एसपी सिंह बघेल खाद भंडार सहावर, शिवम खाद भंडार अमांपुर पर चेकिंग की। वहीं, सभी के पास से एक-एक नमूना एकत्रित किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि न्यू किसान भंडार और उमेश खाद भंडार पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर नहीं पाया गया। जबकि शाक्य ट्रेडर्स अमांपुर स्टॉक में अंतर पाया गया और रजिस्टर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैँ। उन्होंने कहा कि सभी खाद बिक्रेता स्टॉक व बिक्री रजिस्टर को अपडेट रखें।