किशनी में अधिकारी का घेराव करते किसान
- फोटो : MAINPURI
किशनी। भाकियू किसान के नेतृत्व में तहसील में चल रहे धरना स्थल पर चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग इटावा प्रखंड के एसडीओ डीपी मित्तल किसानों की समस्याएं सुनने पहुंचे। उनकी कार्यशैली से नाराज किसानों ने उनका घेराव किया।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे के नेतृत्व में चौथे दिन भी किसान धरने पर बैठे। एसडीएम जयप्रकाश ने किसानों से वार्ता करके समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को धरना स्थल पर पहुंचने को कहा। शाम चार बजे इटावा प्रखंड के एसडीओ डीईपी मित्तल धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्हें किसानों ने घेर लिया। महिला किसान नेताओं ने एसडीएम से एसडीओ की शिकायत की।
आरोप लगाया कि अधिकारी नशे की हालत में हैं। जानकारी होनेे पर एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद किसानों ने एसडीओ को जाने दिया। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी उर्मिला यादव, रेनू यादव, नेहा यादव, ममता यादव, रामसिया, राजरानी, विनोद यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, धीरज यादव, रतन सिंह, मनोज शर्मा, आशीष कुमार, गौरव चौहान, अनिल कुमार, रामप्रकाश यादव मौजूद रहे।