फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईट भट्टा पर अवैध खनन के जरिये लाई गई उपजाऊ मिट्टी व कच्ची ईट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला के खनन विभाग ने शनिवार को एक ईंट-भट्ठा पर निरीक्षण अवैध रूप से खनन कर लाई गई करीब 652 घनमीटर खेत की मिट्टी और करीब एक लाख कच्ची ईंट बरामद की है। विभाग ने ईंट-भट्ठा स्वामी के खिलाफ अवैध खनन व परिवहन एक्ट के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन निरीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को जसराना क्षेत्रांर्गत मैसर्स सूरज ईंट उद्योग पर निरीक्षण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध खनन कर लाई गई करीब 652 घनमीट खेत की मिट्टी एवं एक लाख कच्ची ईंट मिलीं। बरामद की गईं कच्ची ईटों व मिट्टी को जिम्मेदार व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया है। वहीं इस मामले मैसर्स सूरज ईंट उद्योग के मालिक व साझीदारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश अवैध खनन व परिवहन की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ईखू मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फरिहा। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव ईखू में दो पक्षों के बीच हुए पथराव, मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल फरिहा संजीव कुमार का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। वहीं गुलफाम की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वृद्घ की मौत
नारखी। नारखी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदीपुर निवासी 62 वर्षीय सूरजपाल शुक्रवार शाम को खेत में गिरकर घायल हो गया था। इसको परिवारीजनों ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची नारखी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें