फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिसवाला बनकर टप्पेबाजों ने महिलाओं से लूटे गहने, पेट्रोल पंप कर्मी का ले गए लैपटॉप

Mon, 14 Aug 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिसवाला बनकर टप्पेबाजों ने महिलाओं से गहने लूट लिए। वहीं पेट्रोल पंप कर्मी का लैपटॉप लूट ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Agra: पुलिसवाला बनकर टप्पेबाजों ने महिलाओं से लूटे गहने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सक्रिय टप्पेबाजों ने दो वारदात को अंजाम दिया। छत्ता इलाके में बिजली के विभाग के पूर्व अधिकारी की पत्नी को पुलिसकर्मी बनकर लूट लिया। ऑटो रोककर लूटपाट का भय दिखाकर दो लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। वहीं जलेसर रोड टेढ़ी बगिया पर कार पर तेल टपकाकर पेट्रोल पंप मालिक का लैपटॉप ले उड़े। मामले में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


राजाजीपुरम कॉलोनी, लखनऊ निवासी सरोज कुमार मिश्रा बिजली विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो गई है। बेटी श्वेता की शादी बल्केश्वर में हुई है। 11 अगस्त को सरोज कुमार की पत्नी सुशीला ननद प्रमोदिनी मिश्रा के साथ आगरा आई थीं। उन्हें बेटी के घर जाना था। पूर्वाह्न 11:30 बजे फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो कर लिया। जीवनी मंडी से गधापाड़ा की तरफ चालक ऑटो लेकर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले। एक ने हाथ देकर ऑटो रोक लिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न

विज्ञापन

पहचान पत्र दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि लूट की वारदात हो गई है। इसके बावजूद आप गहने पहनकर चल रही हो। इनको उतारकर रख लो। इसके बाद एक कागज दे दिया। दोनों महिलाओं ने सोने की चेन, अंगूठियां और कड़े उतार दिए। इस पर युवक ने कागज में रखकर पुड़िया बना दी। 

इसे सुशीला देवी को देने से पहले मौका पाकर बदल दिया। सुशीला ने बाद में पुड़िया खोली तो वह खाली निकली। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानवापी को बनाया आधार
 
विज्ञापन

दूसरी वारदात न्यू विजय नगर कॉलोनी निवासी राजीव अग्रवाल के साथ हुई। उनका जलेसर रोड पर पेट्रोल पंप है। 11 अगस्त की शाम को पंप से घर आ रहे थे। वह कार में थे। पंप से निकलते ही एक राहगीर ने इशारा किया। कहा कि इंजन से तेल निकल रहा है। वह कार को रोककर इंजन देखने लगे। इसी बीच कार की पीछे की सीट पर रखा लैपटॉप राहगीर ले उड़ा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें