फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द में बदली ताज के दीदार की खुशी:  ताजमहल में पैर फिसलने से गिरी महाराष्ट्र की महिला पर्यटक, टूट गया हाथ

Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिवार के साथ ताजमहल देखने आईं महिला पर्यटक हादसे का शिकार हो गईं। स्मारक देखने के दाैरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह गिर पड़ी। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल का दीदार करने की खुशी उस वक्त दर्द में बदल गई, जब सेंट्रल टैंक के पास एक महिला पर्यटक हादसे की शिकार हो गईं। सीआईएसएफ जवानों ने घायल पर्यटक को डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद पर्यटक को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से परिवार के साथ आगरा आईं संगीता दिलीप कोली शनिवार को ताज परिसर में घूम रही थी कि अचानक उनका पैर फिसल गया। वह गिर पड़ीं। तेज दर्द से तड़पती संगीता कोली ने जब उठने के लिए हाथ का सहारा लिया तो पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। 

वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि पर्यटक को दर्द में कराहता देख सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें व्हीलचेयर से डिस्पेंसरी पहुंचा कर प्राथमिक इलाज दिया गया। बाद में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें