फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के काफिले के सामने गिरा पेड़, आधे घंटे तक बंद रहा रास्ता

Sun, 13 May 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रास्ते में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में भाजपा सांसद हेमा मालिनी के काफिले के सामने आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने पेड़ हटाकर काफिला निकाला। 
विज्ञापन


रविवार को गांव मिट्ठोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा को आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिने तारिका एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी के पहुंचते ही अचानक मौसम खराब हो गया। 

इसके चलते सांसद हेमा मालिनी का संबोधन पूरा नहीं हो सका। आनन-फानन में सबका साथ, सबका विकास का नारा देते हुए उन्होंने दोबारा गांव में आने का वादा जनसभा के समापन की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव मिट्ठोली से लौट वक्त आंधी चलने लगी। जिस रास्ते से भाजपा सांसद हेमा मालिनी का काफिला लौट रहा था, उस पर आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे काफी देर तक रास्ता बंद रहा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने पेड़ को हटाया। जिसके बाद सांसद के बाद काफिले को निकाला गया। इस बीच तकरीबन आधा घंटे तक हेमा मालिनी का काफिला रुका रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें