फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित पांच लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार से पीड़ित लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बुखार पीड़ित पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक दस माह की बच्ची भी शामिल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गढ़ी सोनई निवासी रिंकू एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ शहर में रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार को उनकी 10 माह की पुत्री मालती को तेज बुखार आया। रिंकू ने मालती को इलाज के लिए इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। शुक्रवार सुबह मालती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं थाना भोगांव के सूजापुर निवासी राहुल (40) को उसके पिता नेत्रपाल बुखार आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाए। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
थाना बिछवां के नरायनपुर निवासी योगेश (24) को उनके पिता आशाराम बुखार आने पर इमरजेंसी लेकर आए। डॉक्टर ने योगेश को भी मृत घोषित कर दिया। थाना बेवर के बागपुर निवासी तीन साल की अंकिता को उसके बाबा जोर सिंह ने इमरजेंसी दिखाया। जोर सिंह ने बताया अंकिता को बुखार था। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी डेढ़ महीने के रुद्र को परिवार के लोग इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने लाए। परिजनों के अनुसार उसको बुखार था। डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इससे उनकी जांच नहीं हो सकी। परिजनों का कहना था कि उन्हें बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें