फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। नहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह शहर आने के लिए वाहन का इंतजार में खड़ी एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी 50 वर्षीय अनार देवी पत्नी उम्मेद सिंह सुबह शहर आ रही थी। पुत्र उन्हें बाइक से नहर पुल के पास छोड़कर घर चला गया था। करीब 7:30 मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने अनार देवी को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है। हादसे की खबर से मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें