फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने वालों के लिए बढ़ गया इस खास काम का खर्च

Wed, 26 Jul 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत देश भर के म्यूजियमों में फोटोग्राफी और शूटिंग करने के लिए अब शुल्क चुकाना होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल समेत देश के 46 म्यूजियमों में फोटोग्राफी के लिए 750 रुपये प्रति फोटो और वीडियो के लिए पचास हजार रुपये फीस तय की है। नई नीति लागू होने के बाद अब स्मारक के अंदर तो सेल्फी स्टिक ले जाई जा सकेगी लेकिन म्यूजियम के अंदर नहीं।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए फोटोग्राफी नि:शुल्क है, लेकिन कॉमर्शियल उपयोग के लिए पहले अनुमति लेनी होगी और ई-पेमेंट या ड्राफ्ट के जरिए फीस जमा करनी होगी। एएसआई ने इसके लिए तीन तरह से फार्म भी जारी कर दिए हैं। नई फोटोग्राफी और फिल्मिंग पॉलिसी में सेल्फी स्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। 

ट्राईपॉड, मोनोपॉड और फ्लैश लाइट के साथ म्यूजियम में फोटो नहीं खींच सकेंगे। रिसर्च या एकेडमिक के लिए अगर म्यूजियम में फोटोग्राफी करनी है तो इसके लिए 15 दिन पहले सर्किल सुपरिंटेंडेंट से अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन


कामर्शियल उपयोग के लिए वीडियो पर पचास हजार रुपये प्रतिदिन जमा करने होंगे, जिसमें 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी होगी। फिल्मिंग से जुड़ी स्क्रिप्ट की कॉपी भी फार्म के साथ लगानी होगी। म्यूजियम के अंदर फ्लैश या आर्टिफिशियल लाइट उपयोग नहीं की जा सकेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें