फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था...पत्नी के पास आया ऐसा फोन कॉल; फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 02 Apr 2024 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फोन कॉल आने के बाद विवाहिता तनाव में थी। उसने पति को पूरी बात बताई। पति ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।  
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को कटर से कटवाकर शव को फंदे से उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसलई रोड निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार को घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय उसका पति बच्चों  को स्कूल छोड़ने के लिए गया हुआ था। इस दौरान विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद करके फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। पति जब बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस आया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वो घबरा गया। 

पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गेट को कटर से कटवाकर घर के अंदर प्रवेश किया। विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ था, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। 
विज्ञापन


पति  ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी ने नहाने के दौरान वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने अपना जीवन समाप्त कर लिया।  ब्लैकमेलिंग की जब उसे जानकारी हुई तो उसने दो दिन पहले इस घटना की शिकायत पुलिस से भी की थी। अगर समय रहते पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करती तो शायद विवाहिता की जान बच जाती।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें