फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, अस्थमा और निमोनिया से पीड़ित तीन मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले 24 घंटे में अस्थमा, निमोनिया और बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। सात को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 435 मरीजों को प्राथमिक उपचार किया गया। अस्थमा, निमोनिया और बुखार से पीड़ित सात मरीज भर्ती कराए गए। मोहल्ला अग्रवाल निवासी 55 वर्षीय पप्पू गुप्ता को बृहस्पतिवार को अस्थमा की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां
उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। भोगांव के भीमनगर निवासी रामचरन के एक साल के पुत्र सोनू को शुक्रवार को अचानक निमोनिया की शिकायत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बनी निवासी 55 वर्षीय रामपाल सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा में इलाज करवा रहे थे।
विज्ञापन

उपचार के दौरान आगरा में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल से बुखार और निमोनिया से पीड़ित दो मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि सर्दी अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक है। बुजुर्गो और बच्चों को इस मौसम में विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें